home page

हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार

 | 

जम्मू, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू पुलिस ने बिश्नाह पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करके एक और सफलता हासिल की है।

बिश्नाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने चक अवतारा में नाका/गश्त के दौरान मुकेश कुमार पुत्र पंजाबू राम निवासी बिश्नाह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 13 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। तदनुसार एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के तहत पुलिस स्टेशन बिश्ना में एफआईआर संख्या 144/2026 दर्ज की गई है और ड्रग नेटवर्क के अग्रिम संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता