home page

नशा मुक्त अभियान कठुआ के 19 ब्लॉकों में वॉलीबॉल मैच, 500 से अधिक युवाओं की भागीदारी

 | 
नशा मुक्त अभियान कठुआ के 19 ब्लॉकों में वॉलीबॉल मैच, 500 से अधिक युवाओं की भागीदारी


कठुआ, 26 मार्च (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जिले के सभी 19 ब्लॉकों में वॉलीबॉल मैचों का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजेश शर्मा के निर्देशन में सामाजिक कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना है।

युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ द्वारा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में आयोजित इन मुकाबलों में 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्त रहने की शपथ ली। उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन गांव और पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को सकारात्मक मंच उपलब्ध करा रहा है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और नशे के खिलाफ मजबूत संदेश जाए। सभी जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया। इससे पहले अभियान के तहत सभी 19 ब्लॉकों में वॉलीबॉल पोल, नेट और बॉल भी उपलब्ध कराए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया