home page

नशा मुक्त अभियान को मिला जोर, मढ़हीन में निकली विशाल जागरूकता रैली

 | 
नशा मुक्त अभियान को मिला जोर, मढ़हीन में निकली विशाल जागरूकता रैली


कठुआ, 08 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत हीरानगर के मढ़हीन क्षेत्र में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने ब्लॉक विकास कार्यालय मढ़हीन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते पोस्टर व नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के जागरूक लोगों से युवाओं को सही दिशा देने का आह्वान किया।

रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडीसी, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया