home page

वेदों और शास्त्रों में नशामुक्ति का मार्ग, जीडीसी बसोहली के विद्यार्थियों ने ली शपथ

 | 
वेदों और शास्त्रों में नशामुक्ति का मार्ग, जीडीसी बसोहली के विद्यार्थियों ने ली शपथ


बसोहली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल प्रो. राज किरण के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शुभ कुमार रैना ने मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय दर्शन, वेदों और शास्त्रों में निहित मूल्यों के माध्यम से नशे की समस्या से निपटने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा समकालीन सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती है। प्रो. मेगा शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एनएमबीए के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रिंसिपल प्रो. राज किरण ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. मेगा शर्मा ने संस्कृत विभाग के सहयोग से किया। इसमें विभिन्न सेमेस्टरों के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अंत में नशामुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया