home page

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत

 | 

बनिहाल, 08 जून (हि.स.)। सोमवार सुबह रामबन जिले की तहसील बनिहाल के नचलाना इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर एक ट्रक दुर्घटना में पंपोर निवासी एक ट्रक चालक की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण संख्या जेके 02डीयू-9275 वाला एक कैंटर ट्रक जो कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था, नचलाना के पास पलट गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंपोर निवासी मोहम्मद कासिम के पुत्र मोहम्मद जफर के रूप में हुई है।

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और शव को चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के लिए एसडीएच बनिहाल ले गए। दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता