home page

कठुआ के डॉ. साहिल खर्नोटिया ने नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा की पास, नेफ्रोलॉजी प्रोग्राम में चयन

 | 
कठुआ के डॉ. साहिल खर्नोटिया ने नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा की पास, नेफ्रोलॉजी प्रोग्राम में चयन


कठुआ, 17 मार्च (हि.स.)। जिला कठुआ के डग्गर निवासी डॉ. साहिल खर्नोटिया ने नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू में नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के लिए हुआ है।

डॉ. साहिल खर्नोटिया, हरबंस सिंह के सुपुत्र हैं और उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। उनका इस उच्च स्तरीय चिकित्सा कार्यक्रम में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कठुआ जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जिले के युवा भी चिकित्सा के उन्नत क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया