home page

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले डॉ. भारत भूषण, कठुआ के विकास कार्यों पर की चर्चा

 | 
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले डॉ. भारत भूषण, कठुआ के विकास कार्यों पर की चर्चा


जम्मू, 3 नवंबर (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने जम्मू स्थित सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान विधायक ने विशेष रूप से हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट, नाबार्ड, लोक निर्माण विभाग तथा एसएएससीआई के तहत विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने इन परियोजनाओं को गति देने तथा क्षेत्र के विकास को और प्रभावी बनाने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कठुआ के विकास से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि दिखाई और विधायक को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से निरंतर सहयोग दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया