home page

स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों की आवाज-डॉ. भारत भूषण ने मंत्री सकीना इटू से की अहम मुलाकात

 | 
स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों की आवाज-डॉ. भारत भूषण ने मंत्री सकीना इटू से की अहम मुलाकात


कठुआ, 14 जून (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू से मुलाकात कर नए मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियम बनाने की मांग उठाई।

उन्होंने मंत्री से पैरा मेडिकल कर्मचारियों को पूर्व में मिल रहे ढाई दिन के अतिरिक्त वेतन को पुनः बहाल करने का भी आग्रह किया। विधायक ने कहा कि पैरा मेडिकल और गैर-राजपत्रित कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं जो दिन-रात मेहनत कर चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखते हैं। ऐसे में उनके अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया