home page

कठुआ में विकास को रफ्तार-डॉ. भारत भूषण ने 60 लाख के चार विकास कार्य जनता को किए समर्पित

 | 
कठुआ में विकास को रफ्तार-डॉ. भारत भूषण ने 60 लाख के चार विकास कार्य जनता को किए समर्पित


कठुआ, 12 नवंबर (हि.स.)। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने शहर के विभिन्न वार्डों में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से पूरे किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन कार्यों में विभिन्न मोहल्लों की गलियों और नालियों का निर्माण शामिल है।

विधायक ने वार्ड नंबर 2 में प्रभु दयाल के घर से डॉ. ललित शर्मा के घर तक गली-नाली निर्माण तथा दर्शन सांब्याल राइस शेलर के पीछे गली के शेष कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 के बरमोरा में राजिंदर कुमार की दुकान से जंगम मंदिर तक गली-नाली, वार्ड नंबर 18 में शिंदा ऑटो वर्क्स के पास डीप ड्रेन व गली तथा बाल आश्रम के निकट मोहल्ला रणजीत सिंह में गली-नाली निर्माण कार्य जनता को समर्पित किए।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया और वार्ड नंबर 2 व 14 में लंबित गलियों एवं नालियों के निर्माण का मुद्दा उठाया। विधायक ने आश्वासन दिया कि इन कार्यों को आगामी वित्त वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

डॉ. भारत भूषण ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और जिन कार्यों के लिए सीडीएफ के तहत धनराशि जारी हो चुकी है उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय निवासियों ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव विनोद कुमार, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य सुषमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता आशा देवी, कवयित्री संतोष धीमान, रजत खुल्लर, रोमेश शर्मा, संजय कुमार, मोहन मेहरा सहित विभिन्न वार्डों के स्थानीय निवासी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया