home page

एसएसपी ऑफिस से 200 मीटर दूर डबल चोरी-दो रात लगातार चोरों का धावा, दहशत में मकान मालिक ने छोड़ा घर

 | 
एसएसपी ऑफिस से 200 मीटर दूर डबल चोरी-दो रात लगातार चोरों का धावा, दहशत में मकान मालिक ने छोड़ा घर


कठुआ, 05 मार्च (हि.स.)। जिला एसएसपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित जवाहर नगर वार्ड नंबर.1 में चोरों ने लगातार दो दिनों तक एक ही घर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मकान एसएसपी ऑफिस के साथ लगते पुलिस विभाग के पेट्रोल पंप के ठीक सामने वाली गली में स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ रहे।

मकान मालिक के रिश्तेदार कुलदीप राज कोहली ने बताया कि यह मकान उनके संबंधी का है, जो बिलावर के भडू क्षेत्र में रहते हैं और महीने में पांच-छह बार ही यहां आते हैं। मकान अधिकतर समय बंद रहता है। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार रात घर में चोरी की वारदात हुई। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो घर से गैस सिलेंडरए इनवर्टर बैटरी सहित कई सामान गायब मिले। इसकी शिकायत तुरंत कठुआ थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोहली ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे तक वे मकान में मौजूद रहे, लेकिन जैसे ही वे वापस गए। बुधवार रात फिर चोरों ने उसी मकान को निशाना बना लिया। इस बार चोरों ने पीतल के बर्तन, नल की टोटियांए पाइप और अन्य छोटे.छोटे सामान भी चोरी कर लिए।

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अगले ही दिन दोबारा चोरी होना बेहद चिंता का विषय है। लगातार दो दिनों में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नगदी तो घर में नहीं थी, लेकिन छोटा.बड़ा लगभग हर सामान चुरा लिया गया। चोरी की घटनाओं से परेशान होकर मकान मालिक ने अब घर पूरी तरह खाली कर दिया है और सारा सामान अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह छोटे.छोटे सामान चोरी किए गए हैं, उससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे नशे के आदी लोगों का हाथ हो सकता है। कठुआ में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इलाके में इसी तरह की कई चोरियां हो चुकी हैं, जहां बंद घरों को निशाना बनाकर छोटे.छोटे सामान चोरी किए गए। अब देखना यह है कि पुलिस इन वारदातों पर लगाम लगाने और चोरों तक पहुंचने के लिए क्या रणनीति अपनाती है। इलाके के लोगों में दहशत और रोष दोनों का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया