डोगरा एकता मिशन का पांच दिवसीय फ्री वेलनेस कैंप संपन्न
| Aug 5, 2026, 18:30 IST
जम्मू,, 05 अगस्त (हि.स.)।
डोगरा एकता मिशन ने ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क वेलनेस एवं एम्पावरमेंट कैंप का आज समापन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और समाज में एकता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।
पांच दिनों तक चले इस कैंप में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी समाज और युवाओं के कल्याण के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

