जम्मू विश्वविद्यालय में 15 अक्टूबर तक 'डिस्प्ले योर टैलेंट-2026' का आयोजन
जम्मू, 13 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू विश्वविद्यालय में आज से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'डिस्प्ले योर टैलेंट-2026' का शुभारंभ हुआ।
विश्वविद्यालय के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित इस महोत्सव में संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला और साहित्यिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
यह सांस्कृतिक महोत्सव 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रतिभागियों को अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
महोत्सव में संगीत और नृत्य के साथ-साथ रंगमंच, फाइन आर्ट्स और साहित्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान करना है।
जम्मू विश्वविद्यालय का यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कला, संस्कृति और साहित्य के विविध रंगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। आयोजन 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

