home page

संस्कृत भाषा के संरक्षण, वैदिक अध्ययन के संवर्धन और शैक्षणिक पहल पर हुई चर्चा

 | 
संस्कृत भाषा के संरक्षण, वैदिक अध्ययन के संवर्धन और शैक्षणिक पहल पर हुई चर्चा


जम्मू, 04 जुलाई (हि.स.)। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन तथा वैदिक अध्ययन को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान महंत रोहित शास्त्री ने संस्कृत शिक्षा के विस्तार, वैदिक परंपरा के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत और वैदिक अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए जिससे देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सशक्त बनाया जा सके।

इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटड़ा में संस्कृत संकाय के पदों के सृजन के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे संस्कृत भाषा और वैदिक शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा