home page

सीमा सुरक्षा ग्रिड की डीजीपी नलिन प्रभात ने की समीक्षा

 | 
सीमा सुरक्षा ग्रिड की डीजीपी नलिन प्रभात ने की समीक्षा


जम्मू, 11 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा ग्रिड की कार्यप्रणाली और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस जेकेपी के संबंधित अधिकारियों एवं संरचनाओं ने भाग लिया। समीक्षा बैठक का उद्देश्य सीमा सुरक्षा ग्रिड की समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लेने के साथ-साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा।

डीजीपी ने सीमा सुरक्षा तंत्र के तहत मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं, बलों की तैयारियों और आपसी समन्वय की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में बीएसएफ, सीआरपीएफ और जेकेपी की संयुक्त भागीदारी ने सीमा सुरक्षा को प्रभावी बनाए रखने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वित प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया