home page

21 लाख के विकास कार्य जनता को समर्पित

 | 
21 लाख के विकास कार्य जनता को समर्पित


कठुआ, 02 मई (हि.स.)। कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने शनिवार को 21 लाख की लागत से पूर्ण हुए दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों को कठुआ की जनता को समर्पित किया।

पहला कार्य वार्ड नंबर 4 कृष्णा कॉलोनी में डीपीएस स्कूल के समीप गली निर्माण का था। वहीं दूसरा कार्य वार्ड नंबर 18 में बाल आश्रम के पास गली एवं नाले के निर्माण से संबंधित है। इन कार्यों से क्षेत्र में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि जमीनी स्तर पर विकास उनके विजन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार और विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

कार्यक्रम में कठुआ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हरदेव गुप्ता, बाबू राम शर्मा, डॉ. शिव कुमार, मनजीत सिंह, राहुल देव शर्मा, सुरिंदर शर्मा, रेखा रानी, रविंदर पठानिया, सतपाल मंसोत्रा, कपिल देव शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, कैप्टन पवन शर्मा, दिनेश्वर सिंह, ललित कांगला, मोहन मेहरा, गीता परिहार, रमेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया