home page

सीमावर्ती गांव बोबिया में विकास पर मंथन, ग्रामीणों से रूबरू हुए वित्त आयुक्त

 | 
सीमावर्ती गांव बोबिया में विकास पर मंथन, ग्रामीणों से रूबरू हुए वित्त आयुक्त


हीरानगर, 27 सितंबर (हि.स.)। सीमावर्ती गांव बोबिया में रविवार को वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (वीवीपी) के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) अनिल कुमार सिंह ने भाग लेकर स्थानीय निवासियों से बातचीत की और सीमावर्ती क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान गांव में बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सुविधाओं तथा अन्य विकास आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र की मौजूदा समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना तथा वीवीपी के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास को मजबूत करने पर चर्चा की।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा, एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह, जावेद इकबाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया