विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की
| Jul 16, 2026, 19:56 IST
जम्मू, 16 जुलाई (हि.स.)।
बाबा अमरनाथजी और बुड्ढाअमरनाथ यात्री नियास के अध्यक्ष श्री पवन कोहली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी बाबा बुड्ढा अमरनाथजी यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया।
इसके बाद श्री कैमर्स डेविड के नेतृत्व में अखिल भारतीय मसीह सेवा दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की और ईसाई समुदाय के विभिन्न कल्याणकारी मुद्दों को उठाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

