home page

पंचायत चुनावों में देरी पर अनिल शर्मा ने जताई चिंता

 | 

जम्मू,, 18 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में लगातार हो रही देरी को लेकर ऑल जेएंडके पंचायत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन अनिल शर्मा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चुनाव न होने के कारण जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति से आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्थानीय निकायों का सक्रिय होना बेहद जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता