पुलिस ने राजस्व अधिकारियों और जीडीए के समन्वय से तंगमर्ग में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की
बारामूला, 08 मई (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़ी अवैध गतिविधियों पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए बारामूला पुलिस ने राजस्व अधिकारियों और गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) के समन्वय से तंगमर्ग क्षेत्र में मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि फिरोजपोरा तंगमर्ग में चलाए गए एक संयुक्त अभियान में कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर इम्तियाज अहमद मीर पुत्र अब माजिद मीर निवासी फिरोजपोरा तंगमर्ग की दुकान को पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई मादक पदार्थों के नेटवर्क के समर्थन ढांचों को नष्ट करने और मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गहन अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आउटसोर्स संपत्ति, नॉर्थ विंड कैफे को आज जीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सील कर दिया। उक्त संपत्ति के पट्टेदार यासीन खंडे, वागूरा पुलिस चौकी में दर्ज एनडीपीएस मामले में आरोपी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

