home page

मिशन युवा के तहत एसबीडीयू का डीसी ने किया निरीक्षण, युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की अपील

 | 
मिशन युवा के तहत एसबीडीयू का डीसी ने किया निरीक्षण, युवाओं को स्वरोजगार अपनाने की अपील


कठुआ, 02 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जिला रोजगार एवं काउंसलिंग केंद्र में मिशन युवा के तहत स्थापित स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का दौरा किया।

इस दौरान डीसी ने कहा कि यह यूनिट युवाओं और उद्यमियों को एक ही स्थान पर मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव और तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने विचारों को स्वरोजगार में बदलें। उन्होंने बताया कि एसबीडीयू के माध्यम से डीपीआर तैयार करने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जमीनी स्तर पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल जिले में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। इस मौके पर एडीसी विशवजीत सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया