home page

डीसी ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 | 
डीसी ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ


कठुआ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। जिला उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी राजेश शर्मा ने मंगलवार को कठुआ में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य में सटीकता, जवाबदेही और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना के विश्वसनीय आंकड़े प्रभावी योजना निर्माण, नीतिगत फैसलों और सुशासन का आधार हैं। प्रशिक्षण के दौरान जम्मू-कश्मीर जनगणना संचालन निदेशालय के जिला समन्वयक संजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं, डिजिटल एप्लीकेशन और फील्ड स्तर पर अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को छोड़कर सभी चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों और नगर समितियों के कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन जम्वाल और जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी सिद्धार्थ आनंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय और समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों के निर्वहन पर बल दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया