home page

कराटे में बेटियों ने दिखाया हुनर

 | 
कराटे में बेटियों ने दिखाया हुनर


कठुआ, 29 सितंबर (हि.स.)। कठुआ के दयालाचक में चल रही अंतर-जिला संभाग स्तरीय ऑल एज ग्रुप गर्ल्स कराटे प्रतियोगिता के चैथे दिन जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों की युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबले किए।

प्रतियोगिता में 22 किलोग्राम वर्ग में कठुआ की दीक्षा देवी, 24 किलोग्राम में उधमपुर की अनन्या, 26 किलोग्राम में राजौरी की अवनी आर्या, 30 किलोग्राम में राजौरी की मानवी शर्मा, 34 किलोग्राम में उधमपुर की साक्षी, 38 किलोग्राम में उधमपुर की काजना वर्मा, 42 किग्रा में राजौरी की खुशी शर्मा, 46 किलोग्राम में राजौरी की नंदिता, 50 किलोग्राम में राजौरी की आलिया फिरदौस तथा 50 किलोग्राम से अधिक वर्ग में उधमपुर की तेजस्वी ने स्थान हासिल किया। डीवाईएसएस के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया