बारामूला की जामा मस्जिद में आग लगने से नुकसान, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका
| Nov 15, 2026, 12:21 IST
बारामूला, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन के हमराय इलाके में स्थित जामा मस्जिद में रविवार को आग लग गई। इससे मस्जिद को आंशिक नुकसान पहुंचा है और इस घटना में कुछ स्थानीय निवासियों के घायल होने की आशंका है।
एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने से मस्जिद को कुछ नुकसान पहुंचा है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस ने आग पर काबू पा लिया जिससे इसे और फैलने से रोक दिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना में कुछ स्थानीय लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की पहचान और उनकी सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

