जम्मू-कश्मीर के पुंछ में राइफल से अचानक चली गोली, सीआरपीएफ जवान की मौत
| Apr 7, 2026, 13:24 IST
पुंछ, 07 अप्रैल (हि.स.)। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक अर्धसैनिक सीआरपीएफ जवान की राइफल से आकस्मिक गोली चलने से मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पुंछ कस्बे में तैनात 38वीं बटालियन से संबंधित सीआरपीएफ जवान की मौत उस समय हुई, जब उसकी सर्विस राइफल से आकस्मिक गोली चल गई। अधिकारी ने आगे बताया कि पुंछ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

