home page

बिलावर थाना में क्राइम रिव्यू बैठक, एसएसपी मोहिता शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण जांच व त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

 | 
बिलावर थाना में क्राइम रिव्यू बैठक, एसएसपी मोहिता शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण जांच व त्वरित निस्तारण पर दिया जोर


कठुआ, 01 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने पुलिस थाना बिलावर में क्राइम रिव्यू बैठक की अध्यक्षता कर कानून-व्यवस्था की स्थिति और चल रही जांचों की प्रगति का जायजा लिया।

बैठक में लंबित मामलों, निस्तारण दर और जांच अधिकारियों के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने जघन्य एवं संवेदनशील मामलों की जांच में तेजी लाने, समय पर चार्जशीट दाखिल करने और दोष सिद्धि दर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सक्रिय पुलिसिंग, गश्त बढ़ाने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही नशा तस्करों, अवैध खनन और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में अपराध रोकथाम उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन और जन शिकायतों के त्वरित निपटारे पर भी फोकस किया गया। अधिकारियों को जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार अपनाने तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एएसपी अपर कठुआ, एसडीपीओ बिलावर, सीनियर पीओ डीपीओ कठुआ, एसएचओ सहित पुलिस थाना बिलावर का स्टाफ मौजूद रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया