home page

कठुआ में अवैध लकड़ी तस्करी पर शिकंजा, 116 लॉग से भरा ट्रक जब्त

 | 
कठुआ में अवैध लकड़ी तस्करी पर शिकंजा, 116 लॉग से भरा ट्रक जब्त


कठुआ, 03 अप्रैल (हि.स.)। अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक नंबर जेके02डीडी-9719 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में करीब 116 लकड़ी के बड़े-बड़े लॉग पाए गए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग कठुआ के रेंज अधिकारी डॉ. नितिन खजुरिया ने बताया कि ट्रक के पास लकड़ी के परिवहन से संबंधित अनुमति पत्र मौजूद था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ट्रक सुंदरबनी क्षेत्र से आ रहा था और हटली मोड़ की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि लकड़ी की वैधता और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया