बारामूला के नादिहाल पुल से नीचे कार गिरने से पति-पत्नी घायल
| Sep 26, 2026, 15:19 IST
बारामूला, 26 सितंबर (हि.स.)। शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के राफियाबाद इलाके में नादिहाल पुल से नीचे कार गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए।
यह हादसा तब हुआ जब कुपवाड़ा से बारामूला की ओर जा रही एक इग्निस कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेके09डी-9256 था पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग, 32 राष्ट्रीय राइफल्स, बीएस एफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और एक जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जिसमें घायल जोड़े को गाड़ी से निकाला गया।
घायलों को बाद में इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला में शिफ्ट किया गया है। घायलों की पहचान के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

