कश्मीर के शोपियां में सहकर्मी की राइफल से आकस्मिक गोली चलने पर पुलिसकर्मी घायल
| Mar 28, 2026, 14:31 IST
श्रीनगर, 28 मार्च (हि.स.)। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां स्थित जिला पुलिस कार्यालय में एक पुलिसकर्मी अपने सहकर्मी की राइफल से आकस्मिक रूप से गोली चलने पर घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि कैंटीन में काम कर रहे कांस्टेबल आशिक हुसैन को कैंटीन में दूसरे पुलिसकर्मी की राइफल से आकस्मिक गोली चलने के कारण पेट के निचले हिस्से में गोली लगी। उन्होंने बताया कि हुसैन को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा पर उसका उपचार जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

