home page

शोपियां में आकस्मिक गोलीबारी की घटना में कांस्टेबल की मौत

 | 

शोपियां, 31 मार्च (हि.स.)।

मंगलवार को शोपियां जिले में आकस्मिक गोलीबारी की घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। शोपियां के नूरपोरा निवासी 36 वर्षीय कांस्टेबल रविवार को ड्यूटी के दौरान घायल हो गए, जब उनके एक साथी कांस्टेबल ने गलती से अपनी सर्विस गन चला दी। गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से में लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए सेना बेस अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए एसकेआईएमएस सौरा रेफर कर दिया गया। एसकेआईएमएस में उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हालांकि निरंतर चिकित्सा देखभाल और हस्तक्षेप के बावजूद, कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया अधिकारियों ने पुष्टि की।

अधिकारियों ने आकस्मिक गोलीबारी की घटना के सटीक घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता