home page

जम्मू-कश्मीर में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध प्रदर्शन से पहले नेताओं को हिरासत में लिया गया : कांग्रेस

 | 

श्रीनगर, 09 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पार्टी के नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने उसके कई नेताओं को हिरासत में लिया और अन्य की आवाजाही पर रोक लगा दी।

एक बयान में पार्टी ने कहा कि बारामूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मीर इकबाल को नियोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में उसके जिला अध्यक्षों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

पार्टी के अनुसार कांग्रेस इकाइयों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 9 मार्च को केंद्र शासित प्रदेश में जिलावार विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। बयान में कहा गया है कि प्रदर्शनों से पहले शोपियां जिले में भी कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह