home page

जम्मू में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

 | 

जम्मू,, 27 जून (हि.स.)।

जम्मू में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जम्मू-कश्मीर मामलों के सह-प्रभारी परगट सिंह और दिव्या मदेरणा ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और इसकी स्थिति आईसीयू जैसी हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षा अनियमितताओं और नीतिगत खामियों के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता