home page

महिला सुरक्षा कानून लागू करने की मांग पर कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन

 | 

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े लंबित कानूनों को जल्द लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिल लंबे समय से लंबित हैं, जिससे महिलाओं को न्याय मिलने में देरी हो रही है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक यह बिल लागू नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता