कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
| May 21, 2026, 17:39 IST
जम्मू,, 21 मई (हि.स.)।
कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा सहित कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी को भारत के “मॉडर्न आर्किटेक्ट” के रूप में सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने इस मुल्क को टूटने से बचाया और आधुनिक भारत की नींव रखने का काम किया। इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए नेताओं ने कहा कि आज नॉर्थ ईस्ट में जो हालात बने हुए हैं, उस पर प्रधानमंत्री सफेद झूठ बोल रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

