home page

नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ गरजी कांग्रेस, छात्रों की गूंज सम्मेलन में केंद्र पर तीखा हमला

 | 
नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ गरजी कांग्रेस, छात्रों की गूंज सम्मेलन में केंद्र पर तीखा हमला


कठुआ, 26 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ ने छात्रों की गूंज विषय पर एक सम्मेलन आयोजित कर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

सम्मेलन को पूर्व सांसद चैधरी लाल सिंह, डीसीसी अध्यक्ष पंकज डोगरा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, एनएसयूआई अध्यक्ष अजय लाखोत्रा, डीवाईसी अध्यक्ष साहिल अंडोत्रा सहित कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं ने संबोधित किया। पंकज डोगरा ने केंद्र सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए मानव संसाधन मंत्री से इस्तीफे की मांग की और परीक्षा प्रणाली में सुधार की आवश्यकता जताई। वहीं चैधरी लाल सिंह ने कहा कि एजेंसियां छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एनएसयूआई अध्यक्ष अजय लाखोत्रा ने युवाओं और छात्रों से 9 अगस्त को दिल्ली में होने वाली “छात्रों की गूंज” रैली में शामिल होने का आह्वान किया। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने भी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। सम्मेलन में कांग्रेस और सहयोगी संगठनों के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया