बिश्नाह में जेडीए कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जम्मू,, 05 मई (हि.स.)।
बिश्नाह में जेडीए द्वारा सोमवार को की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ भारी रोष देखने को मिला। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा जेडीए का पुतला फूंककर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता नीरज कुंदन ने किया जिन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर आरोप लगाया कि जेडीए के अधिकारी जानबूझकर गरीबों और छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहे हैं जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।
नीरज कुंदन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर युवा पहले से ही बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कथित रूप से पैसे लेकर अवैध तरीके से दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि विभाग को लोगों के घरों और दुकानों को गिराने के बजाय उन्हें निर्माण प्रक्रिया और नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

