home page

कचरा मुक्त शहर के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी

 | 
कचरा मुक्त शहर के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी


कठुआ, 14 सितंबर (हि.स.)। नगर परिषद कठुआ की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ कर्मचारियों और समुदाय के प्रतिनिधियों को कचरा प्रबंधन की आधुनिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना रहा।

क्षमता निर्माण विशेषज्ञ तपन मोहंता ने तकनीकी सत्र के दौरान कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, वैज्ञानिक प्रसंस्करण और सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी। इसके अलावा बल्क वेस्ट जनरेटर की जिम्मेदारियों, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी के संचालन, घरेलू कंपोस्टिंग और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता दूतों, सामुदायिक प्रतिनिधियों, रेहड़ी संचालकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ कठुआ के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया