home page

बोबिया में आयुक्त सचिव का दौरा, सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास पर जोर

 | 
बोबिया में आयुक्त सचिव का दौरा, सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास पर जोर


कठुआ, 15 मई (हि.स.)। सूचना, योजना, विकास एवं निगरानी विभाग की आयुक्त सचिव आर. ऐलिस वाज ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव बोबिया का दौरा कर वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की और जनसुनवाई शिविर आयोजित कर स्थानीय लोगों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित करना है। इसके तहत कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और डिजिटल सुविधाओं में सुधार कर विकास की खाई को पाटा जाएगा। आयुक्त सचिव ने केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के समन्वय व शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर देते हुए लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने एचएडीपी और मिशन युवा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया। इस दौरान अधिकारियों ने बोबिया और गजनाल गांवों के प्रस्तावित विकास योजनाओं को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया। बाद में आयुक्त सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा चल रही योजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर कमियों को दूर करने और जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बताया कि जिले के 216 सीमावर्ती गांवों में से छह गांवों को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 में शामिल किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया