कमांडेंट एसडीआरएफ जम्मू ने एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय से तिरंगा रैली-2026 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जम्मू, 13 अगस्त (हि.स.)। मोहम्मद असलम एसएसपी कमांडेंट एसडीआरएफ ने आज एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय जम्मू से तिरंगा रैली 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को दर्शाती है और स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले आयोजित की गई।
रैली में एसडीआरएफ कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गर्व से तिरंगा ध्वज लहराते हुए एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश फैलाया। रैली ने ग्रीन बेल्ट पार्क, गांधीनगर, पनामा चौक और आसपास के इलाकों को कवर करते हुए 'हर घर तिरंगा' का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ कमांडेंट अल्बीना मलिक, जेकेपीएस डीएसपी दिनेश गुप्ता, डीएसपी लैत कुमार, डीएसपी रोहित देव सिंह और अन्य एसडीआरएफ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
इस अवसर पर एसडीआरएफ के कमांडेंट ने तिरंगा रैली को सफल बनाने में उत्साहपूर्ण भागीदारी और सराहनीय प्रयासों के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। कमांडेंट ने सभी कर्मियों से राष्ट्र के प्रति सेवा, साहस, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को आगे बढ़ाते रहने और दूसरों को भी राष्ट्रीय त्योहार को गर्व और जिम्मेदारी के साथ मनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

