माता वैष्णो देवी तीर्थ मार्ग का 15 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार, प्रशासनिक मंजूरी मिली
| Oct 1, 2026, 15:14 IST
श्रीनगर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पारंपरिक श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि सरकार ने 15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पारंपरिक श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से मार्ग की विरासत संरक्षित होगी और इसके साथ-साथ बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुविधाजनक तीर्थयात्रा सुनिश्चित होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

