home page

जम्मू-कश्मीर में 8 जुलाई तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना

 | 

जम्मू, 06 जुलाई (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 से 8 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू डिवीजन में भारी बारिश, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है खासकर दोपहर बाद, शाम और देर रात से लेकर सुबह तक।

विभाग ने बताया कि कश्मीर डिवीजन के कई जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें भी आ सकती हैं खासकर दोपहर और सुबह के समय।

9 जुलाई से 12 जुलाई तक मौसम आमतौर पर गर्म और उमस भरा रहेगा साथ ही कई स्थानों पर एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें और गरज के साथ तूफान आ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 6 जुलाई से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश और तेज बौछारों से चिनाब घाटी और पीर पंजाल पर्वतमाला के संवेदनशील स्थानों पर खासकर दोपहर और सुबह के समय स्थानीय बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ का खतरा हो सकता है। विभाग ने निवासियों और यात्रियों को प्रतिकूल मौसम की अवधि के दौरान नालों, नदियों और भूस्खलन और कीचड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता