home page

बटोत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का उद्घाटन, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

 | 
बटोत में सिटी फॉरेस्ट पार्क का उद्घाटन, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा


बटोत, 23 अप्रैल (हि.स.)। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने गुरूवार को बटोत में 12 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित सिटी फॉरेस्ट पार्क का उद्घाटन किया। करीब 62 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्क का उद्देश्य हरित ढांचे को मजबूत करना और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है।

वन विभाग द्वारा विकसित इस पार्क में दर्शनीय व्यू-पॉइंट, 50 मीटर वॉकिंग ट्रेल, लकड़ी का पुल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाएं बनाई गई हैं। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए उचित वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था भी की गई है।

मंत्री ने कहा कि ऐसे शहरी वन क्षेत्र पर्यावरण सुधार, जनस्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में बच्चों के पार्क, अतिरिक्त ब्रिज, नागर वन और सेल्फी प्वाइंट जैसी सुविधाएं जोड़ने की भी घोषणा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया