home page

सिटिजन्स कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों ने सांसद से मुलाकात की

 | 

जम्मू, 21 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू में सिटिजन्स कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद गुलाम अली खटाना से मुलाकात कर बैंक में फंसे अपने पैसों के समाधान की मांग की। खाताधारकों ने अपनी आर्थिक परेशानियों से सांसद को अवगत कराया और मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

सांसद गुलाम अली खटाना ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता