जम्मू एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर
| Sep 8, 2026, 18:52 IST
जम्मू, 08 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू एयरपोर्ट पर तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद जवान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
जवान के इस कदम के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। घटना से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

