home page

आतंकवाद की भर्ती के मामले में सी आई के ने कश्मीर में कई जगहों पर की छापेमारी

 | 

श्रीनगर, 08 अगस्त (हि.स.)।

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने शनिवार को कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आतंकवाद से जुड़े एक मामले के सिलसिले में की गई जिसमें कथित तौर पर ऑनलाइन आतंकवाद का महिमामंडन करने और लोगों को आतंकवादी संगठनों में भर्ती करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और अन्य जिलों में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि ये छापेमारी एफआईआर नंबर 03/2023 से जुड़ी है जो सीआईके श्रीनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 153-ए तथा गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार यह मामला कथित तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके आतंकवाद का महिमामंडन करने और लोगों को आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाने से जुड़ा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह