home page

जनगणना 2027-बसोहली में 1 जून से डोर टू डोर सर्वे शुरू, एडीसी ने दी जिम्मेदारी निभाने की हिदायत

 | 
जनगणना 2027-बसोहली में 1 जून से डोर टू डोर सर्वे शुरू, एडीसी ने दी जिम्मेदारी निभाने की हिदायत


कठुआ/बसोहली, 30 मई (हि.स.)। जनगणना 2027 के तहत डोर-टू-डोर सर्वे का प्रथम चरण 1 जून से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। इसको लेकर एडीसी कार्यालय बसोहली में सुपरवाइजरों और इन्यूमिनेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा ने की।

बैठक में उप जिला बसोहली के जनगणना अधिकारी एवं ईओ म्युनिसिपल कमेटी राकेश कुमार, तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा सहित कई सुपरवाइजर और इन्यूमिनेटर उपस्थित रहे। वहीं तहसील महानपुर की जनगणना अधिकारी राधिका सोहन और अन्य कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

एडीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि बसोहली तहसील में 104, तहसील महानपुर में 77 तथा म्युनिसिपल कमेटी बसोहली में 17 इन्यूमिनेटर घर-घर जाकर सर्वे कार्य को अंजाम देंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। बैठक के अंत में एडीसी ने सभी सुपरवाइजरों एवं इन्यूमिनेटरों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया