home page

कठुआ में नन्हे कदमों का उत्सव-बचपन प्ले स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह धूमधाम से संपन्न

 | 
कठुआ में नन्हे कदमों का उत्सव-बचपन प्ले स्कूल का ग्रेजुएशन समारोह धूमधाम से संपन्न


कठुआ, 25 मार्च (हि.स.)। बचपन प्ले स्कूल कठुआ ने टाइनी स्कॉलर्स स्कूल के मार्गदर्शन में ग्रेजुएशन समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम में जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सहायक श्रम आयुक्त कठुआ पियूषा खजूरिया विशिष्ट अतिथि रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यार्थियों की उपलब्धियों व ओलंपियाड में सफलता का उल्लेख किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण यूकेजी के बच्चों का ग्रेजुएशन रहा, जहां उन्हें डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान अभिभावकों ने खुशी जाहिर करते हुए स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को बड़े सपने देखने और मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया, वहीं विशिष्ट अतिथि ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम अंत में खुशी और यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया