home page

लखनपुर में पशु तस्करी प्रयास विफल, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त

 | 
लखनपुर में पशु तस्करी प्रयास विफल, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक जब्त


कठुआ, 24 सितंबर (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने लखनपुर इलाके में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 15 गोवंश को मुक्त करवाया और तस्करी में इस्तेमाल एक ट्रक को जब्त किया है। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की निगरानी में थाना लखनपुर की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इसी दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे संदिग्ध ट्रक नंबर जेके14ई-0854 को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने नाके से कुछ दूरी पर वाहन रोक दिया और पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 15 गोवंश लदे मिले जिन्हें पुलिस ने मुक्त करवाकर ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 130/2026 धारा 223 बीएनएस और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया