home page

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ड्रग्स के सेवन के लिए सात लोगों पर मामला दर्ज

 | 

श्रीनगर, 16 जून(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में प्रतिबंधित ड्रग्स के सेवन के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिजबेहरा में पुलिस ने मेडिकल टीम के साथ मिलकर रैपिड ड्रग डिटेक्शन किट का इस्तेमाल करके जांच की। उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान पांच लोग ड्रग्स का सेवन करते हुए पाए गए और उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए।

प्रवक्ता के अनुसार कोकरनाग पुलिस स्टेशन को दो लोगों के बारे में पक्की जानकारी मिली थी जो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध हालात में पाए गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को पकड़ा गया और उनकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में उनके ड्रग्स का सेवन करने की पुष्टि हुई और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता