home page

नशे के संदेह में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

 | 
नशे के संदेह में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज


कठुआ, 08 सितंबर (हि.स.)। कठुआ जिले के हीरानगर थाने में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ नशीले पदार्थ के सेवन के संदेह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पीएसआई अमजद खान जीईसी नंबर 245791 पुलिस थाने के परिसर में ऐसी अवस्था में पाए गए जिससे उनके नशीले पदार्थ के सेवन का संदेह हुआ।

इसके बाद उन्हें उपजिला अस्पताल हीरानगर में चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया जहां ड्रग टेस्टिंग किट से जांच की गई। जांच में नशीले/प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित थाने में एफआईआर नंबर 97/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/27 में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच की जिम्मेदारी पीएसआई रजत जसरोटिया को सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया