home page

बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-राजौरी-पूंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ी

 | 

जम्मू, 20 अगस्त (हि.स.)। बुड्ढा अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-राजौरी-पूंछ राजमार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों के जात्थे के राजमार्ग पर यात्रा करने के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और सेना ने सुरक्षा और क्षेत्र नियंत्रण उपायों को तेज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि यातायात के बेहतर नियमन और निगरानी बढ़ाने के लिए राजमार्ग पर दर्जनों अस्थायी चौकियां स्थापित की गई हैं जबकि सेना की इकाइयां भी इस महत्वपूर्ण सड़क को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा की आवाजाही से पहले किसी भी संभावित खतरे या संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए रोड ओपनिंग पार्टियां (आरओपी) संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इस यात्रा को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 17 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह